एटा, जून 6 -- डीएम अरविन्द सिंह की ओर से जनपद में संचालित चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। चकबंदी संबंधी जानकारी ली गई। इन दिनों 25 गांवों चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। तहसील अलीगंज के सात जलेसर के 10 तथा एटा तहसील के 8 ग्राम शामिल हैं। तीन चकबंदी अधिकारी एवं 6 सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यरत हैं। एक चकबंदी अधिकारी का संबद्ध हाथरस में पाए जाने पर उन्होंने तत्काल संबद्धकरण निरस्त करने के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न धाराओं में सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामों में चकबंदी की विभिन्न अवस्थाओं से संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाई जाए। यह भी पढ़ें- लेखपाल कानूनगो अपने पास लंबित ना रखें शिकायतें-डीएम ग्राम नरोरा में कृषकों स...