औरैया, जून 29 -- सदर तहसील के भाग्यनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचौसी में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर एक सह खातेदार ने चकबंदी अधिकारियों पर सड़क किनारे स्थित कीमती भूमि से वंचित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है। मजरा बिहारीपुर निवासी विनय तिवारी ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि राजस्व ग्राम कंचौसी की गाटा संख्या 282 और 382 में उनकी तथा अन्य सह खातेदारों की भूमि है। आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों की मिलीभगत से सड़क किनारे स्थित उनके हिस्से की भूमि दूसरी जगह समायोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उन्हें मुख्य मार्ग से लगी कीमती भूमि से वंचित होना पड़ सकता है। पीड़ित का कहना है कि चक निर्धारण में पारदर्शि...