उन्नाव, फरवरी 24 -- अचलगंज। विकास खंड बिछिया के ग्राम कोरारी कला स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को चकबंदी अधिकारियों ने चौपाल लगा कर किसानों को समस्याओं व भ्रांतियों के विस्तार में अंतर समझाया। जिला चकबंदी अधिकारी अरविंद भारती ने किसानों को बताया कि आप लोग परिवारिक बंटवारे को जहां तक हो सके आपस में मिल बैठ कर हल करने का प्रयास करे। कोर्ट कचहरी के चक्कर में आपका समय तो बर्बाद होता ही है, साथ ही पूरे गांव की चकबंदी प्रभावित होती है। इस मौके पर सहायक चकबंदी अधिकारी देशराज, संजीव यादव, जितेंद्र कुमार, अविनाश, शिवम वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल शीर्षा,ग्राम प्रधान वरुणा देवी,रज्जन लाल,उमेश,प्रदीप , रमेश, मंजू, अमित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.