लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- ग्राम पंचायत फरधान के पंचायत भवन में गुरुवार को चकबंदी विभाग द्वारा ग्राम चौपाल एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख द्वितीय लखीमपुर खीरी अंबरीश कुमार सिंह ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने भूमि सीमांकन, खसरा-खतौनी की त्रुटियों व रास्तों से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सहायक चकबंदी अधिकारी चतुर्भुज सिंह, लेखपाल विपिन मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसनेही वर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...