बागपत, फरवरी 28 -- दाहा। बामनौली गांव के हनुमान मंदिर में शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार चकबंदी अधिकारी जन चौपाल लगाकर किसानों की समस्या सुनने पहुंचे। सीओ चकबंदी अनुला सिंह,एसीओ चकबंदी देवेंद्र सिंह,लेखपाल अनिल कुमार ने किसानों की समस्या सुननी शुरू की। जिसमें किसानों ने अपनी समस्या रखी। किसानों ने बताया कि उनकी जमीन उन्हें नहीं मिल पा रही है। कहा कि साहब जब आप समस्या सुनने एवं समाधान करने आए हो तो आज उनकी समस्या का समाधान करके ही जाना। स्थानीय अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ तक भी गुहार लगा चुके है। इस बीच एक महिला किसान सुमन ने अपनी समस्या रखी तो अधिकारियों ने उसे शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस पर किसान नाराज हो गए और सीओ चकबंदी से कहा कि समाधान नहीं होने तक यहां से नहीं जाने देंगे। इस बात पर सीओ भी नाराज हो गई और कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.