कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के चकपनिहा गांव में गोवंशों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते गोवंशों का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। मामला अखबार की सुर्खी बना तो सोमवार को सीवीओ डॉ. अशोक कुमार पहुंचे। अव्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि दो दिन के भीतर संरक्षित गोवंशों को वृहद गोशाला भेजना सुनिश्चित करें। चकपिनहा गांव स्थित अस्थाई गोशाला में गोवंशों का हाल बदहाल है। उन्हें न तो समय पर चारा-पानी दिया जा रहा है और न ही चोकर आदि का इंतजाम है। यहां तक कि गोशाला में कितने गोवंश हैं, इसकी जानकारी देखरेख करने वालों तक को नहीं है। यह भी पढ़ें- चकपिनहा गांव की गोशाला का हाल बदहाल अव्यवस्था की खबर को 'हिन्दुस्तान' अखबार ने 27 अप्रैल के अंक में 'चकपिनहा में गोवंशों को नहीं मि...