चकपिनहा गांव की गोशाला का हाल बदहाल
कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के चकपिनहा गांव स्थित गोशाला का हाल बदहाल है। यहां पर संरक्षित गोवंशों को समय पर चारा-पानी न मिलने व ठीक से देखरेख न होने के कारण उनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। अव्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय लोगों में जिम्मेदारों के प्रति खासी नाराजगी देखने को मिल रहा है। चकपिनहा स्थित गोशाला में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि अभी तक बाउंड्रीवाल का निर्माण तक पूरी तरह से नहीं हो सका है। इससे गोवंशों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी ओर पशुओं के खाने के लिए सिर्फ भूसा मुहैया कराया जा रहा है। चोकर आदि का कोई इंतजाम ही नहीं हैं। इतना ही नहीं छांव का इंतजाम नहीं होने से चिलचिलाती धूप में गोवंश परिसर में हांफते हुए दोपहर गुजारते हैं। गोशाला में संरक्षित एक गाय कई दिनों से बीमार है पर जिम्मेदार उसका इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.