चकनूर में युवक को सीने में मारी गोली
समस्तीपुर, मार्च 25 -- निप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर गांव में बुधवार की देर शाम गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दुधपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र अनमोल कुमार (21) के रूप में की गई है। उसे सीने में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में शहर के आदर्शनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटना के पीछे आपसी विवाद कारण हो सकता है। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और गोली किसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.