छपरा, अप्रैल 27 -- चकनूर के पास भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन की मौत * तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी * ⁠चार घायल, दो की हालत गंभीर गड़खा, एक संवाददाता। सीमावर्ती दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनूर के पास रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो पर सवार एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होकर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- छपरा में स्कॉर्पियो का कहर, शादी से लौट रहे लोगों को कुचला; एक ही गांव के तीन की मौत इसी दौरान उक्त स्थान के पास तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षति...