चकनाली और हरिजन आबादी की भूमि से अवैध कब्जा हटवाएं
गोंडा, मई 25 -- गोंडा, संवाददाता। मंडलायुक्त कार्यालय पर सोमवार को आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम में 32 महिलाओं ने आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल को अपनी फरियाद सुनाई। शिकायतों को सुनने के बाद आयुक्त ने मनकापुर क्षेत्र में चकनाली और बहराइच जिले पयागपुर तहसील क्षेत्र में हरिजन आबादी की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद, उत्पीड़न, अवैध कब्जा, चकमार्ग, आवास, पारिवारिक विवाद संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। गोंडा जिले के मनकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम हाजीजोत निवासी कान्ती देवी ने चक नाली पर अवैध कब्जे की शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने चक नाली को जोतकर खेत में मिला लिया है, जिससे सिंचाई और आवागमन प्रभावित हो रहा है। महिला ने क्षेत्रीय कानूनगो पर भी पैमाइश न कराने का आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.