मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी । शहर के चकदह में चैत्र नवरात्र पर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में 352 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने पूजा स्थल स्थित पवित्र तालाब से कलश में जल भरकर नगर भ्रमण किया। कलश शोभायात्रा चकदह बरही टोल, दास मोहल्ला, ब्रह्मस्थान होकर दुर्गा मंदिर पहुंचकर कलश स्थापित किया। श्रीश्री 108 नव चैत्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शशिनाथ चौधरी ने बताया कि कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई। देवी दुर्गा दरबार का आकर्षक सजावट की गई है। उपाध्यक्ष ललन कुमार चौधरी ने बताया कि धार्मिक परंपराओं के अनुरूप चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सचिव सोहन कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.