मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी। चकदह ओवर ब्रिज के समीप नव निर्मित पुलिया चालू कर दी गई है। पुलिया के समीप एप्रोच रोड बनाए जाने से वाहन चालकों को यातायात में अब सुविधा होगी। अब यू टाइप रोड से वाहन चालक पुलिया होकर प्रधान डाकघर रोड में जा और आ सकेंगे। शहर के साथ चकदह, रांटी, पलिवार की ओर से आने वाले वाहन चालक 12 नंबर गुमटी से अब आ सकेंगे। एप्रोच रोड नहीं बनाए जाने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। चकदह बाइपास रोड स्थित पावर सब स्टेशन से वाहन चालक चकदह 12 गुमटी होकर यू टाइप रोड क्रास कर चकदह ओवर ब्रिज के समीप नव निर्मित पुलिया पार कर शहर में आते व जाते हैं। शहर की ये एक महत्वपूर्ण सड़क है। पिछले करीब एक महीना से यहां सड़क धंसने के कारण यातायात बाधित था। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। सबसे अधिक परेशानी स्कूली वाहनों को हो रही थी। स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.