फतेहपुर, जनवरी 31 -- चकइटौली की अनियमितताओं की जांच के आदेश से दोषियों पर गाज गिरना तय है। आयुक्त द्वारा दो दिन तक होने वाली जांच के दरमियां गड़बड़ियों को सुधारने का काम तेज है। ब्लॉकों में काम की गति बढ़ाने के साथ प्रगति दुरुस्त करने का काम जारी है। सही जांच होने पर कई मामलों की पोल खुलने की संभावनाएं जताई जा रही है। बहुआ ब्लॉक की चकइटौली ग्राम पंचायत की शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई नहीं बढ़ पा रही थी। मनरेगा के तहत एक मार्ग कई टुकड़ों में कराने, आईडी बदलकर भुगतान कराने के खेल के साथ करीब 82 लाख की अनियमितताओं पर शिकायत मुकाम तक पहुंच गई। जिसकी जांच के लिए ग्राम्य विकास आयुक्त अमनदीप दुली दो दिन तक पंचायत में रहकर जांच करेंगे। अधिकारी की जांच से पहले ही बहुआ के अलावा विभिन्न ब्लॉकों में मजदूरों से काम बढ़ाने की गति दी जाने लगी है। माना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.