चंवर में अज्ञात युवक मिला शव,हत्या की आशंका
गोपालगंज, जून 14 -- गोपालगंज। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर पूर्व-पश्चिम स्थित चंवर में रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर महम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने तथा गर्दन दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम तथा तकनीकी जांच के लिए टावर डंप टीम को भी बुलाया गया है। सदर-2 एसडीपीओ राजेश कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.