चंबा में दर्दनाक हादसा! गहरी नदी में गिरी कार; 4 की मौत
चंबा, जून 28 -- हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के चंबा जिले में नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर एक कार बैरा सिउल नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना नदी पर बने एक बांध के पास हुई। पुलिस के अनुसार, चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात हुए इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी रविवार सुबह मिली, जिसके बाद तिस्सा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं। तिस्सा थाना प्रभारी तथा अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) द्वारा संचालित बैरा सिउल बांध चुराह क्षेत्र में स्थित 180 मेगावाट क्षमता की रन-ऑफ-द-रिवर जलविद्युत परियोजना है। बताया जा रहा है कि मारे गए चारों लोग चुराह उपमंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.