चंबल में मगरमच्छ और बीहड़ में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीण भयभीत
इटावा औरैया, मई 18 -- चकरनगर। थाना भरेह के गांव चकरपुरा में रविवार को रात तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चकरपुरा निवासी ब्रजेश राठौर ने बताया कि अंधेरा था लाइट ऑन करके देखा तो एक तेंदुआ घर के पास ही दिखाई दिया। हमारे साथ कुत्तों को देखकर वह चंबल नदी की तरफ भाग गया।
ग्रामीणों की चिंताएँ बृजेश राठौर ने बताया कि मात्र 100 मीटर की दूरी पर श्यामू सेंगर की बकरिया बंधी थीं यदि वह समय पर न पहुंचते तो शायद तेंदुआ बकरियों पर हमला कर उन्हें मार देता। बता दें कि रविवार को दिन में मगरमच्छ ने पड़ोसी गांव भरेह के युवक को अपने दांत से जकड़ लिया था। दो तीन युवक ज़ब शोर शराबा करने लगे तब मगरमच्छ ने युवक को छोड़ दिया। लेकिन उसके मुँह से पकड़ने से ही युवक को गंभीर चोटे आयी है। वह फिलहाल सैफई अस्पताल में भर्ती है।
प्रशासन से मांग गांव के ही अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.