चंबल में भी आया उछाल, तीन मीटर की बढ़ोत्तरी
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- उदी। जिले में यमुना व चंबल नदियां एक बार फिर बढ़ रही हैं। इसी के साथ नदी किनारे वाले गांवों में दहशत देखी जा रही है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग के उदी स्थित चंबल कार्यालय सहायक राजेश कुमार ने बताया की चंबल नदी एक बार फिर कुछ ही घंटों में लगभग तीन मीटर ऊंची छलांग के साथ सोमवार शाम 5 बजे 116.13 मीटर पर पहुंच गई हैं। इटावा में चंबल का चेतावनी बिंदु 119.80 मीटर पर है। सदर एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि बाढ़ की आशंका के मद्देनजर हमारी टीम पूरी तरह मुस्तैद है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना यह भी पढ़ें- यमुना में लगातार बढ़ रहा पानी,तटवर्ती गाँवों के लोगों की बढ़ी धड़कनें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.