चंबल ब्रिज पर 36 घंटे में सात डंपर सीज
इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा। बढ़पुरा थाना पुलिस ने चंबल ब्रिज पर पिछले 36 घंटे से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड, ओवर हाइट, ओवर स्पीड, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट तथा तीन सवारी जैसे मामलों में वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने अब तक कुल 800 वाहनों की जांच की है। कार्रवाई के तहत खनन व परिवहन संबंधी अनियमितताओं में सात डंपरों को सीज किया गया, जबकि ड्रिंक एंड ड्राइव में एक बाइक को भी सीज किया गया। इसके अलावा दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कुल 52 चालान किए गए। इस दौरान 3 लाख 10 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.