प्रयागराज, सितम्बर 9 -- प्रयागराज। चंबल और बेतवा नदियों में बढ़े पानी का असर अब प्रयागराज में यमुना के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। पिछले तीन दिनों से नैनी में घट रहे यमुना के जलस्तर की रफ्तार मंगलवार को थम गई। शाम चार बजे से रात आठ बजे के बीच जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़ गया। बुधवार सुबह आठ बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 81.52 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ा। छतनाग में गंगा 81.01 मीटर रही और पांच सेंटीमीटर बढ़ी। फाफामऊ में गंगा 81.76 मीटर रही, हालांकि यहां 14 सेंटीमीटर की कमी दर्ज हुई। बक्शी बांध एसटीपी पर जलस्तर 81.66 मीटर रहा, जिसमें नौ सेंटीमीटर वृद्धि हुई। यह भी पढ़ें- UP Floods: प्रयागराज में बाढ़ का खतरा! चंबल-बेतवा का दबाव बढ़ा, फिर बढ़ने लगी यमुना सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता निखिल प्रसाद के अनुसार टोंस का ज...