चंबल पुल बंद, भारी वाहनों को लगेगा 40 किमी का चक्कर
इटावा औरैया, जून 21 -- उदी। भिंड-इटावा के बीच स्थित 50 साल पुराने चंबल नदी का पुल एक बार फिर तकनीकी खराबी से भारी वाहनों के लिए रोक दिया गया है। पुल के पिलर नंबर पांच की बेयरिंग में 25 एमएम की दरार आई है। इसकी जांच को विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। भिंड की ओर आने वाले वाहनों को उदी चौराहे से चकरनगर होते हुए भेजा जा रहा है। वहीं भिंड की ओर से आने वाले वाहन फूप के रास्ते से निकाले जा रहे हैं। इससे इन वाहनों को लगभग 40 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया है कि बड़े वाहनों को चंबल पुल की ओर जाने से रोकने को सख्ती बरती जा रही है।
पुल की जांच एमपी हाईवेज परियोजना के विभागीय प्रबंधक अशोक मिश्रा ने बताया कि नियमित निरीक्षण के दौरान पता चला कि चंबल पुल के पास में पिलर पांच का एक्सपेंशन ज्वाइंट 25 मिलीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.