इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा।ग्वालियर-बरेली हाईवे पर चंबल नदी में बना पुल जर्जर हालत में है। तीन-चार माह के अंतराल पर कोई न कोई खामी आने पर यातायात प्रभावित हो जाता है। उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित इस पुल का निर्माण वर्ष 1976 में हुआ था। करीब डेढ़ दशक से गिट्टी, बालू व मौरंग के ओवरलोड वाहन इस पुल से गुजर रहे हैं। रोजाना ढाई से तीन हजार वाहनों के दबाव से पुल जवाब देने लगा। कई बार पिलर की बेयरिंग टूटने व दरार आने से पुल पर आवागमन ही बंद किया जा चुका है। पिछले साल पुल के मध्य प्लेट टूटने से करीब एक पखवारा आवागमन प्रभावित रहा। चंबल पुल 1976 में बनकर तैयार हुआ था। पिछले दो दशकों में भारी खनन वाहनों के कारण कई बार पिलर में दरारें आने या बेयरिंग आदि टूटने के कारण इसे भारी वाहनों के कारण पिछले 21 साल में 11 बार खराब हुआ। जिसके चलते क...