धनबाद, मई 5 -- धनबाद। आगरा कैंट से हावड़ा जा रही चंबल एक्सप्रेस की एसी बोगी से यात्री का ट्रॉली बैग लेकर भागने वाले एक आरोपी को रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया। 24 अप्रैल को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया था। उसके साथी को दो मई को ही आरपीएफ व रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़ कर जेल भेजा था। सोमवार को दूसरे आरोपी धनसार सहजानंद नगर पानी टंकी व मूल रूप से जुमई निवासी मनीष कुमार गुप्ता को भी टीम ने दबोच लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि दो मई को टीम ने हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर यात्री का सामान चुराने वाले गांधी नगर सब्जी बाजार निवासी विकास कुमार साव को पकड़ा था। यह भी पढ़ें- स्टेशन परिसर से यात्रियों का मोबाइल टपाने वाले दो गिरफ्तार उसने बताया था कि धनसार सहजानंद नगर पानी टंकी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.