प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। चंबल एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। ग्वालियर निवासी जितेंद्र नागर ने ग्वालियर में शिकायत की लेकिन घटना स्थल प्रयागराज होने के कारण मुकदमा प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। यात्री जितेंद्र स्लीपर बोगी में बर्थ 63 पर हावड़ा से ग्वालियर जा रहे थे। प्रयागराज जंक्शन पर सीट पर रखा मोबाइल, जिसमें एयरटेल सिम लगी थी, कोई अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया। मोबाइल की कीमत करीब 22 हजार रुपये है। ग्वालियर पहुंचने के बाद जितेंद्र ने ग्वालियर में जीआरपी से शिकायत की थी। अब प्रयागराज जीआरपी मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...