लातेहार, अप्रैल 22 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान अखबार मे खबर छापने के बाद प्रखंड क्षेत्र स्थित चंपा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पथ निर्माण विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग के सहायक अभियंता विजय बखला के नेतृत्व में एक टीम ने चंपा घाटी का विस्तृत निरीक्षण किया और दुर्घटनाओं के कारणों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि घाटी के तीखे मोड़ और असंतुलित अलाइनमेंट दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। इन खामियों को दूर करने के लिए मौके पर ही कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस संबंध में सहायक अभियंता विजय बखला ने बताया कि हाल के दिनों में चंपा घाटी में लगातार दुर्घटनाएं सामने आई हैं, जिसे देखते हुए कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर टीम का गठन कर स्थल निरीक्षण कराया गया। यह भी पढ़ें- चंपा घाटी में असामाजिक तत्वो...