चंपावत में दुष्कर्म प्रकरण पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
बागेश्वर, मई 7 -- बागेश्वर, संवाददाता। चंपावत में पूर्व भाजपा ब्लॉक मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों पर नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। यूथ कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा कि भाजपा शासन में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। यह भी पढ़ें- चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.