चंपावत प्रकरण पर हाईकोर्ट के जज से जांच की मांग
हल्द्वानी, मई 9 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। चंपावत में हुई आपराधिक घटना के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। शनिवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी और वरिष्ठ नेता भुवन जोशी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से चंपावत की घटना की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की देखरेख में जांच व जांच के बाद रिपोर्ट को सार्वजनिक करने तथा पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल सरकारी सुरक्षा मुहैया करने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.