चंपावत प्रकरण पर जसपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन
काशीपुर, मई 8 -- जसपुर, संवाददाता। चंपावत में नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म, महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। शुक्रवार को सुभाष चौक पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल है। उन्होंने चंपावत मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली हैं। सरकार को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. नाजिम ने बढ़ती महंगाई, प्रदेश की कानून व्यवस्था को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.