देहरादून, मई 9 -- सुराज सेवा दल ने चर्चित चंपावत प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि मामले में शुरुआत से ही लापरवाही बरती गई और पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पूरे प्रकरण को जल्दबाजी में समाप्त करने का प्रयास किया गया। शनिवार को किशन नगर चौक स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि पहाड़ की बेटियों की सुरक्षा के मामलों में भाजपा अपने लोगों को बचाने में जुट जाती है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि आज तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। यह भी पढ़ें- चंपावत प्रकरण पर हाईकोर्ट के जज से जांच की मांग उन्होंने कहा कि चंपावत मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और केवल मोबाइल लोकेशन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.