चंपावती सहयोग शिविर में लाभार्थियों से मिलेंगे डीएम व सचिव
पूर्णिया, जून 15 -- धमदाहा, एक संवाददाता। चंपावती पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त 85 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का भी त्वरित निष्पादन किया जाएगा। नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि चंपावती सहयोग शिविर में विभागीय सचिव के साथ जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार भी उपस्थित रहेंगे। दोनों अधिकारी लाभार्थियों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में 17 विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं, जहां आमजन अपनी समस्याएं और आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.