चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी
नगर प्रतिनिधि, अगस्त 29 -- यूपी के गोरखपुर से बिहार के कटिहार जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक धुआं निकलने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में आग लगने की संभावना को लेकर यात्री और रेलवे ड्यूटी पर खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे। यह वाकया पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है। ट्रेन को बगहा रेलवे स्टेशन के समीप गेट नंबर-49 पर ट्रेन को रोक दिया गया। धुआं निकलता देख ट्रेन में आग लगने की आशंका से यात्री घबरा गए। वहीं, रेलवे गुमटी के पास मौजूद लोगों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ट्रेन में उठते धुएं का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन के चालक ने स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान जनरेटर से धुआं निकलने की बात सामने आई। चालक और रेल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.