बगहा, दिसम्बर 19 -- बेतिया। चंपारण समेत उत्तर बिहार में शुक्रवार को कोल्ड डे की स्थिति रही। पश्चिम चंपारण जिले में अधिकतम तापमान 15.4 व न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। हिमालय से चलने वाली ठंडी जेड स्ट्रीम का बहाव वायुमंडल के ऊपर सतह में चंपारण समेत उत्तर बिहार में है। औसतन 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यह हवा ऊपरी सतर में बह रही है। घना कोहरा व बादल छाने से दिन में धूप नहीं निकली। इससे पूस की शुरुआत में ही पाला पड़ा। हिमालय की बर्फीली हवा शुक्रवार को लोगों के हांड़ कंपाने लगी। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। अस्पतालों में मरीजों, माल-मवेशियों समेत जन-जीवन कोल्ड डे की स्थिति से अस्त-व्यस्त हो गया। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि शनिवार से स्थिति में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.