मोतिहारी, सितम्बर 19 -- पीपराकोठी। बापू की कर्मभूमि चंपारण अब कृषि धाम के रूप में राष्ट्रीय पटल पर उदयमान हो रहा है। चंपारण की पुण्य भूमि पर आयोजित कृषि मात्स्यिकी व पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह का हिस्सा बन मैं सौभाग्यशाली समझ रहा हूं। उक्त बातें बिहार के राज्यपाल आरिफ मु. खान ने कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषि मात्स्यिकी व पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह में उपस्थित किसानों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा। कहा कि चंपारण के लोगों पर अंग्रेजों द्वारा जुल्म जग जाहिर है। नील की खेती के लिए प्रताड़ित किया जाता था। परंतु आज यह भूमि कृषिधाम के रूप में राष्ट्रीय पटल पर आ गया है। पूर्व कृषि केंद्रीय मंत्री के अथक प्रयास से यहां से थोड़ी ही दूर पर बथना मठबनवारी में मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना भी की गयी। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.