चंपारण एक्सप्रेस में 6 माह की बच्ची लावारिस स्थिति में मिली
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के एस 6 कोच के बर्थ संख्या 30 पर एक बच्ची लावारिस स्थिति में मिली। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही कोच में लावारिस स्थिति में बच्ची को देख यात्रियों को संदेह हुआ। यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने उक्त बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण लेकर उसके माता पिता की पहचान के प्रयास में जुट गयी है। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर माइकिंग करा कर बच्ची मिलने से संबंधित एनांउसमेंट किया गया। लेकिन किसी ने भी उक्त बच्ची पर अपना अधिकार नहीं जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.