भागलपुर, दिसम्बर 29 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बुडको की योजना ने नाथनगर के अबीर मिश्रा लेन के करीब 50 घरों की जलापूर्ति को ठप कर दिया है। नाथनगर के वार्ड संख्या दो, तीन और छह के मुख्य सड़क पर नाला और सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी क्रम में अबीर मिश्रा लेन स्थित सरदारपुर मस्जिद के सामने एक सप्ताह पहले ही बुडको के संवेदक द्वारा जेसीबी से नाले की खुदाई की गई है। लेकिन आठ दिन से ज्यादा बीत गए, लेकिन निर्माण कार्य अबतक शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य ठप रहने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों के सामने बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अपने घरों के प्लाई या तख्ती लगाकर घरों से बाहर निकलने को विवश हैं। स्थानीय निवासी अभिनंदन कुमार ने बताया कि नाला खुदाई के दौरान पेयजल आपूर्त...