रांची, फरवरी 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक ग्राम पूर्वी सिंहभूम के जिलिंगगोड़ा पहुंचे। उनसे मिलकर पोते स्वर्गीय वीर सोरेन के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय वीर सोरेन की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार के अन्य लोगों से भी भेंटकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति से पूरा प्रदेश मर्माहत है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.