चंपत राय से बड़ा भ्रष्ट कोई नहीं, उन्हें मोदी ने लाया; राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दिग्विजय सिंह
उज्जैन, जून 27 -- उज्जैन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस का धर्म और धार्मिक व्यवस्थाओं से कोई लेना-देना नहीं है । यह लोग जमीन हड़पने का काम करते हैं। इनसे भ्रष्ट कोई समूह नहीं है। ना तो इनका कोई पंजीयन है, ना ही इनसे कोई टैक्स लिया जाता है। उसके बावजूद भी ऐसे संगठन को कैसे ताकतवर बना दिया गया है। यह लोग केवल और केवल मठ और मंदिरों पर कब्जा करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि राम मंदिर की लड़ाई 19वीं सदी से चली आ रही है। वर्ष 1984 तक विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस का राम मंदिर से कोई संबंध नहीं था। इन्होंने राम मंदिर का मुद्दा इसलिए लिया ताकि यह राजनीति में आगे बढ़ें। चंपत राय शुरू से आरएसएस से जुड़े हैं। धर्म से उनका कोई लेना देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.