अयोध्या, जुलाई 6 -- राम मंदिर में चंदे की हेराफेरी के आरोपों के बाद ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके चंपत राय को लेकर अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने चंपत राय का बचाव करते हुए साफ कहा है कि वे कोई अपराधी नहीं हैं, बल्कि उनसे बस अपनों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने की 'लापरवाही' हुई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।"चंपत राय बेदाग हैं, बस अपनों पर अंधा भरोसा भारी पड़ा" स्वामी गोविंद देव गिरी ने चंपत राय के साथ अपने दशकों पुराने रिश्तों का हवाला देते हुए उनके किरदार पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "मैं चंपत राय जी को पिछले 32 सालों से जानता हूं। उनकी इकलौती गलती यह थी कि उन्होंने अपने करीबियों...