चंपत राय पर भी एसआईटी का कसेगा शिकंजा? संतोष दुबे से लंबी पूछताछ, आज देंगे साक्ष्य
अयोध्या, जुलाई 13 -- अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रविवार को हिंदू धर्मसेना प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दुबे से लंबी पूछताछ के दौरान बयान दर्ज किया। संतोष दुबे ने चढ़ावा चोरी से लेकर जमीन सौदों तक पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट पदाधिकारियों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय में एसआईटी ने वर्चुअल पूछताछ की और आरोपों के संबंध में दस्तावेजी साक्ष्य मांगे हैं। संतोष दुबे का कहना है कि वह सभी आरोपों के संबंध में सोमवार को रिकार्ड एसआईटी को भेज देंगे। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे संतोष दुबे ने चढ़ावा चोरी के बाद कई फोरम पर ट्रस्ट और व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया में भी उन्होंने खुलकर बात की और चोरी के आरोपियों को जेल भेजने की मांग उठाई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.