नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- अयोध्या, पवन कुमार मिश्र: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की वारदात का खुलासा कैसे हुआ और पकड़े जाने के बाद चोरी के माल का क्या हुआ, इसकी पूरी कहानी पुलिस की चार्जशीट में सामने आई है। चार जून को एक गणना कर्मी ने दिल्ली से अयोध्या ट्रेन से आ रहे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय को मोबाइल पर चढ़ावा चोरी की वीडियो भेजकर जानकारी दी थी। इसके बाद गणना कक्ष में चेकिंग कराई गई तो बाथरूम से दो लाख 25 हजार रुपये बरामद हुए। बाद में पकड़े गए आरोपियों ने चोरी के माल में बचे रुपये, अन्य मुद्रा और आभूषण चंपत राय, गोपाल और ट्रस्ट के अन्य कर्मियों की मौजूदगी में सौंप दिए थे। इसके बाद सहमति पत्र और सुपुर्दगीनामा तैयार कर माल ट्रस्ट लॉकर में रखवाया गया था। पुलिस की चार्जशीट के अनुसार चंपतराय ने विवेचक को दिए बयान...