चंपत राय के सामने पहुंचा था चढ़ावे में हेराफेरी को लेकर हुआ विवाद, जांच में कई तथ्य सामने आए
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- यूपी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों के बीच हुए विवाद की कड़ियां भी खुलकर सामने आ रही हैं। पुलिस जांच में इससे जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं, जिन्हें आरोपितों से अलग-अलग पूछताछ कर तस्दीक किया जा रहा है। आयोध्या निवासी मंदिर से जुड़े कुछ लोगों तक भी विवाद पहुंचा था, जिन्होंने बाद में चढ़ावे की हेराफेरी के आरोपितों पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस जांच में उनके बयान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि चढ़ावे की रकम में हेराफेरी को लेकर हुए विवाद की पंचायत ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय तक भी पहुंची थी। चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपितों में शामिल रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को एक गार्ड द्वारा तलाशी के लिए रोके जाने की बात भी सामने आई है। गार्ड दूसरे गुट का करीबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.