चंपत राय की बढ़ीं मुश्किलें, दान चोरी में एसआईटी ने दो बार की पूछताछ, केस के लिए कोर्ट जाएंगे वकील
लखनऊ, जुलाई 14 -- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच में कई नए तथ्य भी सामने आए हैं। इन लेकर ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका परखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने नए तथ्यों को लेकर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से दो बार पूछताछ की और अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी जुटाई है। इसी कड़ी में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डा.अनिल मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों के बयानों का परीक्षण उनके उत्तरदायित्वों व लापरवाही के आधार पर किया जा रहा है। उधर, चंपत राय पर केस न दर्ज होने से वकीलों की नाराजगी बढ़ गई है। वकील अब केस के लिए कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। एसआईटी की जांच की जद में चढ़ावे की रकम में आरोपित गणनाकर्मियों से कमीशनखोरी का पहलू भी है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों को आरोपितों से होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.