साहिबगंज, मई 27 -- बोरियो(फॉलोअप)। थाना क्षेत्र के बरमसिया के चंपई मरांडी हत्याकांड के तीसरा आरोपी सुखदेव मुर्मू को बोरियो थाना पुलिस ने दिल्ली में वहां के क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मंगलवार को यहां लेकर पहुंची। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या से जुड़ी कई अहम जानकारी दी है।

तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बरमसिया गांव के चंपई मरांडी की हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों में दो बाबूजी मरांडी व मंगल टुडू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तीसरा आरोपी सुखदेव मुर्मू फरार था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह दिल्ली भाग था। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर बोरियो...