चंधेड़ी में पुल के नीचे अधजला शव मिलने से फैली सनसनी
मुजफ्फर नगर, जून 3 -- बुढ़ाना गांव चंधेड़ी के जंगल में रबजाहे के पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।गांव चंधेड़ी से गांव बड़कता जाने वाले जाने वाले मार्ग पर रजवाहे के पुल के नीचे अधजला शव पड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव के चौकीदार ने पुलिस को शव की सूचना दी। एसपी देहात अक्षय संजय, सीओ गजेंद्र पाल सिंह व कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां करीब 25/30 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला पड़ा मिला। युवक के हाथ भी बंधे हुए मिले। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने घटना के खुलासे को टीम का गठन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.