चंदौली, मई 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी के पास बन रही नई पुलिस चौकी निर्माण कार्य का स्थानीय लोगों ने विरोध गुरुवार को विरोध किया। लोगों का कहना था कि चौकी का निर्माण उनकी जमीन में हो रहा है। इसे लेकर पुरुष और महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी निर्माण कार्य को कुछ लोगों ने रोकवा दिया था। मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी पुलिस चौकी सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण नई चौकी का निर्माण लोक निर्माण विभाग की जमीन में कराया जा रहा है। बिना वजह कुछ लोग विरोध कर रहे थे। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...