चंदौली, मार्च 9 -- दुलहीपुर। चंधासी कोल मंडी में सिक्स लेन सड़क का निर्माण होने के बाद भी साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। सड़क बनने के बाद से अब तक नियमित सफाई नहीं होने के कारण धूल-गुबार और गंदगी का अंबार लग गया है। कोल मंडी के काशीनाथ जायसवाल, अशोक पांडेय, गंगाधर यादव, बनारसी, नारायण सिंह यादव और मनोज अग्रवाल सहित दर्जनों व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मंडी में प्रतिदिन भारी संख्या में ट्रकों और अन्य वाहनों का आवागमन होता है। इस दौरान समुचित साफ-सफाई होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...