चंद सेकेंड में गंगा में समा गया पक्का श्मशान घाट, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- सिद्ध बाबा गंगा घाट पर गुरुवार सुबह गंगा का रौद्र रूप देखने को मिला। तेज बहाव के बीच पक्का श्मशान घाट देखते ही देखते गंगा की धारा में समा गया। पक्के श्मशान घाट के नदी में समाने का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गंगा की तेज धार श्मशान घाट के किनारे की जमीन को लगातार अपने साथ खींच रही है। अचानक पक्के निर्माण का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे की ओर खिसकता है और चंद सेकेंड में गंगा की धारा में समा जाता है। यह भी पढ़ें- Amroha News: गंगा का कटान शुरू, ताश के पत्तों की तरह ढहे अंत्येष्टि स्थल के कमरे घाट के इस तरह अचानक नदी में समाने से आसपास मौजूद लोगों में भी खलबली मच गई। करीब सवा मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.