देवरिया, जुलाई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। साइबर अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले चंद वर्षों में ही लग्जरी लाइफ जीने लगे। इसमें से कई कार से चलते और दोस्तों पर रुपये भी आंख मूंद कर खर्च करते। लोगों की भी इनकी लग्जरी लाइफ पर नजर तो थी, लेकिन कोई कुछ कह नहीं पाता। अचानक साइबर अपराध में शामिल होने के पर्दाफाश के बाद अब मोहल्ले के लोग भी इनकी अवैध कमाई को लेकर खुल कर बोलना शुरू कर दिए हैं। उधर सरगना दीपू यादव के साथ ही एक दुबे का भी नाम सामने आने लगा है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी के बाद ही नाम प्रकाश में लाने का दावा कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में 15.47 करोड़ के साइबर फ्राड का आरोपित गिरफ्तार साइबर गिरोह से गिरफ्तारी साइबर गिरो...