चंद रुपये के लिए करंट लगाकर की थी दोस्त की हत्या
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- बिजनौर थाना क्षेत्र में मकान के बाहर दीवार के सहारे बैठी हालत में मिले युवक की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने रुपयों के लालच में करंट लगाकर दोस्त की हत्या करने की बात कबूली है। बिजनौर के रहीमाबाद निवासी मेंड़ीलाल के 25 वर्षीय बेटे सचिन उर्फ राजा का शव मंगलवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर रमेश यादव के मकान के बाहर बाउंड्री वॉल के किनारे बैठी स्थिति में मिला था। उसके दोनों पैरों के तलवों में एक ही जगह करंट से झुलसने के घाव थे। मेंड़ीलाल ने गांव के ही बिरजू, तेजू और एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 28 सितंबर शाम चार बजे सचिन बिरजू के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गया था। शाम 5 बजे बिरजू, तेजू और एक अन्य भी बाइक से जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.