नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में साइबर अपराधियों, ऑनलाइन ठगों और डेटा चोरों के सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए दिल्ली पुलिस देश का सबसे आधुनिक डिजिटल सुरक्षा तंत्र स्थापित करने जा रही है। इसके तहत 'डी4सी' (दिल्ली डिजिटल अपराध और साइबर समन्वय केंद्र) को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद ठगी की रकम को मिनटों में फ्रीज किया जा सकेगा। वर्तमान व्यवस्था में किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होने पर जब वह 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करता है, तो जानकारी को वेरिफाई करने और बैंक तक संदेश भेजने में काफी समय लग जाता है। इस देरी का फायदा उठाकर साइबर ठग पैसों को कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देते हैं। सी4आई (कमांड, कंट्रोल, कम्यूनिकेशन, कंप्यूटिंग और इंटेलिजेंस) से डी4सी के जुड़ने के बाद...