कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सोमवार देर रात चंद मिनटों के लिए हुई तेज बारिश के बाद वार्ड संख्या 13 और 14 के तारातांड़ क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की शिकायत के बाद मंगलवार सुबह नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय वार्ड पार्षद उदय सिंह एवं राजेश लोहनी भी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर बारिश में इस इलाके में जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने ...